पहेलियाँ

पहेलियाँ

रचनाकार- डा अलका अग्रवाल, जयपुर

paheliya

1. बचपन में ही हम आ जाते
बिना हमारे कैसे खाते.
अगर रखोगे ध्यान हमारा,
जीवन भर हम साथ निभाते.

2. हवा भरो तो फूल फूल कर,
मोटा मैं हो जाता हूं.
मुझे छोड़ दो तो मैं झट से,
नभ में ही उड़ जाता हूं.

3. चमक- चमक कर नाच दिखाती,
नभ के रंगमंच पर.
गरज- गरज कर ढोल बजाता,
बादल मेरा सहचर.

4. पंख मेरे पर कभी ना उड़ता,
छत पर लटका रहता हूं.
गर्मी सबकी दूर भगाकर,
सबको ठंडक देता हूं.

5. पीला पीला और मधुर हूं,
जो देखे खा जाता.
इन्हीं गुणों से बना हुआ हूं,
सभी फलों का राजा.

उत्तर: 1.दांत, 2. गुब्बारा, 3. नभ में बिजली, 4. पंखा, 5. आम

*****

बाल पहेली

रचनाकार- डॉ. दीक्षा चौबे, दुर्ग

baal_paheliya

  1. नृत्य विधा तमिलनाडु की, भरत मुनि के नाम.
    अति प्राचीन रूप है इसका, मंदिर है प्रिय धाम.

  2. नृत्य विधा आंध्र राज्य की, कर्नाटक संगीत.
    वायलिन मृदंग साथ बजते, शृंगारिक है मीत.

  3. एक कथा का नाटक होता, पुरुष-मंडली पास.
    केरल के तट पर है उद्भव,नृत्य-कला अति खास.

  4. कृष्ण-समर्पित नृत्य यही, करें ओडिसा-लोग.
    देवदासियों की नृत्य-कला, प्रेम-भक्ति संयोग.

  5. गायन तांडव लास्य मिले, मणिपुर नर्तक खास.
    हाव-भाव गति युक्त नृत्य में, कृष्ण-राधिका रास.

  6. गुजरात राज्य में है प्रचलित, नवरात्रि में करें नृत्य.
    घेरे में रह करते नर्तन, भाव भक्ति युत कृत्य.

  7. फसलों का उत्सव होता, नृत्य करें यह खास.
    असम राज्य का नृत्य मनोहर, पर्व बैशाख मास.
उत्तर – 1 भरतनाट्यम 2 कुचिपुड़ी 3 कथकली 4 ओडिसी 5 मणिपुरी। 6 गरबा 7 बिहू


*****

गणित की पहेलियाँ

रचनाकार- गौरीशंकर वैश्य विनम्र

ganit_paheli

1 कहलाती 'विज्ञान की रानी'
संख्या, सूत्र, संरचनाएं भातीं.
कौन - सी ऐसी विधा है जिसमें
अंक, आकृति, मात्रा आतीं.

2 गणित की एक प्रमुख शाखा है
संख्याओं से संबंधित है.
अंकों के ही अनुप्रयोग के
अध्ययन से आच्छादित है.

3 अंक - बीजीय संरचनाओं से
बोलो गणित की शाखा कौन.
सूत्रों के हेर-फेर की कला
नाम बताओ, रहो न मौन .

4 गणित की बहुत पुरानी शाखा
इसमें आकृतियों के मोड़.
सर्वेक्षण कीजिए माप से
समझो वृत्त, रेखा, कोण.

5 प्राकृतिक संख्या, पूर्णांक अध्ययन
गणित की शाखा जानी-मानी.
अनुसंधान हित बड़ा क्षेत्र है
कहते इसको 'गणित की रानी'.

6 डेटा, समूहों के संग्रह में
प्रसंस्करण में हो उपयोग.
गणित की कौन विशेष है शाखा
समस्याओं के भगा दे रोग.

7 'राष्ट्रीय गणित दिवस' मनाते
22 दिसंबर को प्रतिवर्ष.
किस गणितज्ञ की जन्म - जयंती
दिया गणित को अति उत्कर्ष.

8 भारतीय गणित के पिता कहाए
खगोलशास्त्री बड़े महान.
विकसित की दशमलव प्रणाली
किया 'शून्य' का अनुसंधान.
उत्तर- 1 गणित 2 अंकगणित 3 बीजगणित 4 ज्यामिति 5 संख्या सिद्धांत 6 सांख्यिकी 7 श्रीनिवास रामानुजम 8 आर्यभट्ट

*****

बाल पहेलियाँ

रचनाकार- प्रीतम कुमार साहू, दुर्ग

baal_paheliya

  1. सर्दी में मेरे पास सब आए
    गर्मी में मुझे कोई न भाए
    'सू' से मेरा नाम है आता
    बतलाओ मैं क्या कहलाता

  2. एक फूल,सौ फल लगते है
    फल में बीज नहीं रहते है
    'के'से उनका नाम है आता
    बतलाओं वह क्या कहलाता..?

  3. पानी में हरदम रहती वह
    जल की रानी कहलाती वह
    'म' से उनका नाम है आता
    बतलाओं वह क्या कहलाता

  4. शेर नहीं,पर दिखती वैसी वो
    हम सब की है मौसी वो
    'बि 'से उनका नाम है आता
    बतलाओं वह क्या कहलाता
1.सूरज,2.केला,3.मछ्ली,4.बिल्ली

*****

पहेलियाँ

रचनाकार- डॉ. कन्हैया साहू 'अमित'

paheliya

  1. रहिथे बादर के ओ पार. सूरुज चंदा के घर द्वार.
    दिखथे नीला-नीला रंग. लगथे जइसे हावय संग.

  2. लकलक-लकलक बरते जाय. लाली करिया लपट उठाय.
    येखर ताकत सबो डराय. जेला पावय राख बनाय.

  3. जिनगी खातिर अमरित मान. जीव जगत के बसथे प्रान.
    भाप, बरफ येहा बन जाय. ऊपर ले खाल्हे बोहाय.

  4. दिखय नहीं पर चलथे जोर. सरसर-सरसर करथे शोर.
    जीव जगत के सिरतों आस. येखर बल मा सबके साँस.

  5. गोल-गोल मैं घूमत जाँव. बइठ सकँव नइ एक्के ठाँव.
    दाई कहिथे मोला संसार. रखँय तभो तरपौंरी पार.

  6. धरती के ये संग सहाय. ढेला, फुतका जघा कहाय.
    दुनिया भर ला ये उपजाय. आखिर अपने संग मिलाय.

  7. बड़े बिहनिया येहा आय. संझौती बेरा मा जाय.
    येखर संगे संग अँजोर. नइ ते अँधियारी घोर.

  8. सरी जगत के करथे सैर. भुँइयाँ मा नइ राखय पैर.
    दिन मा सोवय, जागय रात. करय अँजोरी रतिहा घात.

  9. गिनत-गिनत मनखे थक जाँय. बगरय बादर कहाँ समाँय.
    रतिहाकुन मा इन टिमटाम. बोलव झटपट का हे नाम.

  10. ना भुँइया मा माढ़ै भार. ना ऊपर मा रहय सवार.
    करै अँजोरी अउ अँधियार. कभू बरसजय मूसलधार.
1. अगास, 2. आगी, 3. पानी, 4. हवा, 5. धरती, 6. माटी, 7. सुरुज, 8. चंदा, 9. चँदैनी, 10. बादर

*****

पहेलियाँ

रचनाकार- उर्मी साहू, छठवीं, स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार अंग्रेजी माध्यम स्कूल, तारबहर बिलासपुर

paheliya

1 होता है रंग सफेद , फट जाए तो मीन हो खेद क्योंकि फिर भी काम काम का होता .

2 ऐसी कौन सी चीज है जो लाल भी है, और खाती है सुखी घास पर पीकर पानी मर जाए, और जो भी आए उसके पास मर जाए जल कर .

3 एसी कौन सी चीज है जिसको हम खाते भी है और उसके पेट पर दात भी है .

4 एसा कौन सा चीज है जो हमे बुद्धि भी देते हैं, और अच्छी चीजों का ज्ञान भी देते हैं , और हमे हमेशा सही राह पर लेजाते है.

उत्तर - १ दूध २ आग ३ अनार ४ शिक्षक

*****

Visitor No. : 6798923
Site Developed and Hosted by Alok Shukla