संपादक- डॉ. आलोक शुक्ला
सह-संपादक- डॉ. एम सुधीश,डॉ. सुधीर श्रीवास्तव,प्रीति सिंह,ताराचंद जायसवाल ,बलदाऊ राम साहू, नीलेश वर्मा, धारा यादव, द्रोण साहू, डॉ. शिप्रा बेग, वृंदा पंचभाई, रीता मंडल, पुर्णेश डडसेना, शशि शर्मा, राज्यश्री साहू
ई-पत्रिका- पुनीत मंगल
आवरण पृष्ठ - सालूजा ग्राफिक्स
प्यारे बच्चो,
अप्रैल 2021 का अंक आपके सामने है कहानियाँ, कविताएँ एवं अन्य मजेदार चीजों के साथ। हमें बहुत खुशी है कि आपकी भागीदारी किलोल में बढ़ रही है और बहुत अच्छे प्रयास आपके द्वारा हो रहे हैं। यह क्रम बना रहे ऐसी आशा है।
दोस्तो! आपको पता होगा 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को 1983 में यूनेस्को ने मान्यता दी थी। पूरे विश्व में हमारे पूर्वजों की जो अनमोल धरोहरें हैं उन्हें संभालने और सुरक्षित रखने का भाव हमारे मन में जागृत हो इस उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। अपने आस-पास के ऐतिहासिक, साँस्कृतिक या प्राकृतिक स्थलों की विशेषताओं को जानें समझें और इनके बारे में दूसरों को भी बताएँ।
अप्रैल में विक्रम सम्वत का नया वर्ष 2078 भी आरम्भ हो रहा है। प्रत्येक बर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नव वर्ष प्रारंभ होता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होता है।
आपको ज्ञात होगा कि कोरोना वायरस का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है अतः अपने बचाव के उपायों के प्रति सचेत रहें। अपनी रचनाएँ, अपने अनुभव हमें भेजते रहें इसी आशा के साथ
आपका
आलोक शुक्ला