विज्ञान के खेल

पौधों में पानी एवं भोजन का संवहन

लेखक - रत्नेश गर्ग

उद्देश्य - शिक्षा को रोचक बनाना एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से पौधों में संवहन एवं स्थानांतरण की अवधारणा को समझना.

सामग्री - काँच का गिलास, लाल स्याही, गुड़हल की तीन कोमल टहनियाँ, ब्लेड,स्लाइड, सूक्ष्मदर्शी इत्यादि.

गतिविधि - किसी काँच के गिलास में पानी लेकर लाल स्याही की कुछ बूंदे डालें. गुड़हल की कोमल टहनियों को रंगीन पानी में रखें. एक घंटे बाद तने की पतली काट काटें. उसे स्लाइड पर रखकर सूक्ष्मदर्शी से देखें. काट में रंगीन भाग कौन सा है? तने से लगी पत्ती की काट का भी अवलोकन करें. दोनों के आधार पे चर्चा करें. तने की व पत्ती की काट का रंगीन भाग ज़ाईलम है? इसका कार्य पानी और खनिज लवण का जड़ों से पत्तियों तक संवहन करना है.

अब गुड़हल की ही दो टहनियों को ले और एक टहनी की छाल को ब्लेड की सहायता से वलय के रूप में काट कर निकाल लें. दूसरी टहनी की छाल को सुरक्षित रखते हुए अंदर ठोस भाग से उत्तको को नष्ट कर दें. अब दोनों को रंगीन पानी मे डुबो दे. अब 2-3 घंटो में अवलोकन कर इनके लक्षणों के आधार पर प्रश्न बनाकर चर्चा करें –

  1. दोनो पत्तियो की टहनीयों में क्या अंतर दिखाई दे रहा है?
  2. एक दिन बाद दोनों टहनीयों में क्या अंतर दिखाई देता है?
  3. दिखाई देने वाले अंतर का कारण क्या हो सकता है?
  4. जाइलम कहा होता है और उसके क्या कार्य है?
  5. फ्लोएम कहा होता है और उसके क्या कार्य होते है?
  6. संवहन बंडल किसे कहते है?

Visitor No. : 6723621
Site Developed and Hosted by Alok Shukla