उत्‍कृष्‍ट शिक्षकों की कथाएं
समस्‍त गुरुजनों के चरणों में वंदना करते हुये में आज से शिक्षकों के उत्‍कृष्‍ट कार्यों की कथाएं कहना प्रारंभ कर रहा हूं. शिक्षकों के इन कार्यों से मैं तो अभिभूत हूं, ही, मुझे विश्‍वास है कि आप सब भी प्रभावित होंगे. मुझे इस बात की भी आशा है कि शिक्षक भी इन कहानियों को पढ़कर एक दूसरे से सीख सकेंगे.

शिक्षा साहित्य एवं समाज के प्रति समर्पित शिक्षक प्रदीप कुमार दास की शैक्षिक प्रतिबद्धता की कहानी

कोविद-19 के समय लॉकडाउन की स्थिति में, सरगुजा जिले के बीहड़ आदिवासी क्षेत्र, सीतापुर विकासखंड से 15 किलोमीटर दूर, शासकीय हाईस्कूल रजपुरी, में पदस्थ व्याख्याता प्रदीप कुमार दास जी छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वाकांक्षी योजना 'पढ़ई तुंहर द्वार' के तहत विद्यार्थियों से सतत् संपर्क कर मोहल्ला कक्षा तथा नियमित ऑनलाइन वर्चुअल क्लास से विद्यार्थियों को जुड़ने हेतु प्रेरित करने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे.

वर्ष 2007 में शासकीय जनभागीदारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साँकरा के 100 विद्यार्थियों की सहायता से ग्राम साँकरा, जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़, में दस हजार पौधों के रोपण जैसे कार्य में शिक्षक प्रदीप जी को अपूर्व सफलता प्राप्त हुई है. रजपुरी के ग्रामीणों एवं शासन की सहायता से शाला प्रांगण की जमीन पर अधिग्रहित बेज कब्जा हटवा कर वृक्षारोपण के माध्यम से शाला परिसर एवं पर्यावरण की सुरक्षा में शिक्षक की भूमिका उल्लेखनीय है.

स्काउट मास्टर के रूप में शिक्षक प्रदीप कुमार जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य 'द्वितीय राज्य स्तरीय स्काउट गाइड जम्बूरी' ग्राम दतिमा में 06 विद्यार्थियों के साथ सक्रिय सहभागिता रही. इंस्पायर अवार्ड योजना में विद्यालय से दो विद्यार्थियों की जिला स्तरीय सहभागिता भी उल्लेखनीय है.

विद्यालय में विद्यार्थियों से निरंतर संपर्क साधते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने में तथा विद्यालय के उत्तरोत्तर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने में शिक्षक की विशेष भूमिका रही है.

साहित्य के क्षेत्र में शिक्षक प्रदीप कुमार जी का योगदान महत्वपूर्ण है. उनकी स्वयं की 10 मौलिक पुस्तकें, 02 अनूदित पुस्तकें एवं 16 संपादित पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं. साथ ही विभिन्न साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा शताधिक सम्मानों एवं पुरस्कारों से पुरस्कृत व सम्मानित होने का सौभाग्य मिला है. ध्यातव्य है कि प्रदीप जी वर्तमान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़ में प्रतिनियुक्त हिंदी व्याख्याता के रूप में सेवा प्रदान करते हुए शिक्षा साहित्य एवं समाज की सेवा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ समर्पित हैं.

प्रदीप कुमार दास जी को प्राप्त सम्मान -
  1. ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र.
  2. छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा वर्चुअल योग मैराथन हेतु (छ.ग.) शासन, समाज कल्याण विभाग का प्रशस्ति पत्र.
  3. बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन से संस्कृत संभाषण सहभागिता हेतु सम्मान पत्र.
  4. साहित्यिक सेवा हेतु वर्ष 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा शुभकामना पत्र.
  5. छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान.
  6. वर्ष 2017 में INDIA BOOK OF RECORDS HOLDER सम्मान.
  7. विधान सभा स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान- 2022 (सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़).
  8. सर्व भाषा ट्रस्ट राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान – 2020 (सर्व भाषा ट्रस्ट, नई दिल्ली).
  9. हिन्दी सेवी सम्मान.
  10. साहित्य अभ्युदय सम्मान - 2018 (साहित्य संगम संस्थान दिल्ली).
  11. साहित्य रत्न सम्मान - 2018 (अनुराधा प्रकाशन, नई दिल्ली).
  12. राष्ट्र भाषा कोविद सम्मान.
  13. राष्ट्रभाषा रत्न सम्मान.
  14. राष्ट्रभाषा आचार्य सम्मान.
  15. राष्ट्रभाषा प्रचारक सम्मान.
  16. धन्नाजी नाना चौधरी सम्मान (राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, वर्धा).
  17. शास्त्री सम्मान, दीनबन्धु सम्मान एवं लोक कवि कबीर सम्मान, रवीन्द्र नाथ टैगोर लेखक पुरस्कार (दलित साहित्य अकादमी महाराष्ट्र).
  18. राष्ट्रीय युवा साहित्यकार सम्मान.
  19. मैन ऑफ द इयर – 2001.
  20. डॉ. अंबेडकर फैलोशिप सम्मान (दलित साहित्य अकादमी दिल्ली).
  21. उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, धनोरा.
  22. काव्यश्री सम्मान (विश्व हिन्दी रचनाकार मंच, नई दिल्ली).
  23. हाइकु द्रोण सम्मान.
  24. साहित्य मार्तण्ड सम्मान - 2018 (साहित्य संगम संस्थान दिल्ली).
  25. श्रेष्ठ संपादक रत्न सम्मान - 2017 (बृजलोक साहित्य-कला-संस्कृति अकादमी आगरा).
  26. साहित्य के दमकते दीप साहित्यकार सम्मान.
  27. बाबू बालमुकुन्द गुप्त साहित्य सेवा सम्मान.
  28. साहित्य भूषण सम्मान.
  29. छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साहित्य रत्न सम्मान (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, रायपुर व जांजगीर).
  30. निर्मला स्मृति अनुवाद साहित्य सम्मान.
  31. साहित्य गौरव सम्मान - 2019 (अनुराधा प्रकाशन नई दिल्ली).
  32. मात्सुओ बासो शब्द शिल्पी सम्मान - 2017 (अर्णव कलश एसोसिएशन हरियाणा).
  33. श्रेष्ठ युवा रचनाकार सम्मान (जे एम डी पब्लिकेशन नई दिल्ली).
  34. 'फर्स्ट इण्डो जापान पोयट्री वेन्चर' अवार्ड.
  35. शताब्दी सम्मान (बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन).
  36. हाइकु सौरभ अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान - 2022 (के.बी. हिन्दी सेवा न्यास).
  37. प्रो. सत्यभूषण वर्मा स्मृति सम्मान-2021 (के.बी. हिन्दी सेवा न्यास बदायूँ उत्तर प्रदेश).
  38. साहित्य श्री सम्मान.
  39. काव्य के क्षितिज सम्मान - 2022 (के.बी. हिन्दी सेवा न्यास बदायूँ उत्तर प्रदेश).
  40. काव्य कलाधर सम्मान (के.बी. हिन्दी सेवा न्यास बदायूँ (उ.प्र.).
  41. मेजर हेमंत जकाते राज्य स्तरीय हाइकु साहित्य सम्मेलन- 2017 वक्ता सम्मान (साहित्य कला सेवा मंडल नागपुर).
  42. राज्य स्तरीय 04 शोध सेमिनार तथा 02 राष्ट्रीय शोध सेमिनार में सहभागिता एवं शोध पत्र प्रकाशन.
  43. नोबूल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड 2024 (नेपाल) हेतु चयनित.
अस्‍वीकरण: मैने यह कहानियां संबंधित शिक्षकों एवं उनके मित्रों व्दारा दी गयी जानकारी के आधार पर लिखी हैं, स्‍वयं उनका सत्‍यापन नही किया है.

Visitor No. : 6761454
Site Developed and Hosted by Alok Shukla