पहेलियाँ

गणित की रोचक बाल पहेलियाँ

रचनाकार- डॉ. कमलेंद्र कुमार श्रीवास्तव

paheliya

  1. कुछ संख्याएं ऐसी होती,
    गिनने के जो आती काम
    पहली संख्या 1 है बच्चों
    तुम बतलाओ उनका नाम.


  2. स्वयं या 1 से भाजित होती,
    ऐसी संख्या अजब निराली
    और किसी से नही है भाजित,
    बोलो गुल्लो भोली भाली.


  3. दो संख्याएं ऐसी आएं,
    ठीक क्रम से बढ़ती जाएं.


  4. रहूँ अकेले मूल्य नहीं है,
    लगूं साथ तो मूल्य बढ़ाऊं,
    भारत की इक खोज हूँ बच्चों,
    तुरंत बताओ क्या कहलाऊँ?


  5. उत्तर- 1. प्राकृतिक संख्याएं, 2. रूढ़ि संख्याएं, 3. क्रमांगत संख्याएं, 4. शून्य



*****

नाम है उसका?

रचनाकार- प्रीतम कुमार साहू

paheliya

  1. काले रंग का सुंदर पक्षी,
    मधुर मधुर उनकी आवाज.
    पेड़ों की ड़ाली में कुहकती,
    देती सरगम का वाह साज.
    नाम है, उसका?


  2. आसमाँ का एक ऐसा पक्षी,
    श्वेत वस्त्र वह धारण करती.
    ध्यान मग्न में कोई ना दूजा,
    मांसाहार वह सेवन करती.
    नाम है, उसका?


  3. पिंजड़े में बन्द ऐसा पक्षी,
    तन हरा पर चोंच है लाल.
    इंसानों की भाषा है बोलती,
    भविष्य का वह बताता हाल.
    नाम है उसका?


  4. राष्ट्र का प्रतीक एक पक्षी,
    भिन्न-भिन्न पंखों के रंग.
    देव कार्तिक का वाहन पक्षी,
    रहता हर दम उनके संग.
    नाम है उसका?


  5. वन उपवन में रहता पक्षी,
    सभी पक्षीयों से बड़ा पक्षी.
    उड़ान रहित अजीब पक्षी,
    रेत में खुद को छिपाता पक्षी,
    नाम है उसका?


1. कोयल, 2. बगुला, 3. तोता, 4. मोर, 5.शुतुरमुर्ग



*****

Visitor No. : 6760372
Site Developed and Hosted by Alok Shukla