नटखट नन्ही

Nanhi
  1. मम्मी: नन्ही, क्या तुम बता सकती हो कि टीवी और अखबार में क्या अंतर है?
    नन्ही: एक अंतर तो यही है कि हम टीवी में रोटी नहीं लपेट सकते.

  2. टीचर: अगर किसी की टाँग टूट जाए तो उसे क्या करना चाहिए?
    नन्ही: उसे लंगड़ाकर चलना चाहिए. और वह कर भी क्या सकता है?

  3. पापा: नन्ही तुम्हें पता है कि छिपकली दीवार पर क्यों चलती है?
    नन्ही: हम सब भी तो जमीन पर चलते हैं, छिपकली ने कभी कुछ कहा क्या?

  4. नन्ही: मम्मी देखो मेरी सफेद फ्रॉक में लाल फ्रॉक का रंग लग गया है.
    मम्मी: हाँ नन्ही, लाल फ्रॉक का रंग कच्चा था न.
    नन्ही: तो अब सफेद फ्रॉक पर लगकर यह पक्का कैसे हो गया? छूट ही नहीं रहा.

  5. नन्ही: पापा, हमारे पड़ोसी बहुत गरीब हैं क्या?
    पापा: नहीं तो, पर तुम ऐसा क्यों कह रही हो?

Visitor No. : 6742358
Site Developed and Hosted by Alok Shukla