गणित की गतिविधियां-35


दस पर घेरा लगाओ, डिब्बे खुले बनाओ


  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • बच्चों में दस के समूह के लिए सांकेतिक आकृति की समझ बनेगी।
    • समूह के लिए संकेत दिए होने पर संख्या बता पाएँगे।
  • आवश्यिक सामग्री -
    • लकड़ी के टुकडे़, चाक के टुकड़े, पत्तियाँ, कंकड़ आदि।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • दो-दो बच्चों के समूह बना दें।
    • प्रत्येक समूह के बीच में चौकोर खाना बना दें।
    • अब बच्चों से कहें कि वे कुछ ठोस वस्तुए जैसे कंकड़, पत्तियाँ या लकड़ी के टुकड़े में से कोई एक चीज दस से अधिक संख्या में बीनकर लाएँ।
    • प्रत्येक समूह के 1 बच्चे से ठोस वस्तुओं को चौकोर खाने के अंदर रखवा दें।
    • एक बच्चा 10 वस्तुओं को गिनकर उस पर गोल घेरा लगाये।
    • दूसरा बच्चा 10 के समूह के लिए (डिब्बा) तथा बाकी बची वस्तुओं जिनका 10 का समूह नहीं बन पाया के लिए (लाइन) खींचे। जितने समूह बनें उसके लिए उतने डिब्बे तथा जितने खुले बचे उसके लिए उतनी लाइनें बनाएँ।
    • जरूरत पड़ने पर शिक्षक एक बार स्वयं करके भी बताएँ।
    • इसके बाद पाठ्यपुस्तक के चित्रों पर 10 का समूह बनवाएँ एवं उसके सामने संकेत बनवाएँ।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • सभी बच्चों की कापियों एवं स्लेटों में पाठ्यपुस्तक के चित्रों की तरह बिंदु बनवाएँ।
    • उनमें 10 के समूह में घेरा लगवाएँ।
    • उनके सामने डिब्बे एवं लाइन वाला संकेत भी बनवाएँ।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • गिनने का पुर्नभ्‍यास होगा।
    • विभिन्न सांकेतिक चिह्नों की समझ विकसित होगी।

रेखा सोनी, शास.प्रा.शाला, तरईगांव, जिला - बिलासपुर का अनुभव

प्रारंभ में फर्श पर डिब्बा एवं लाइन बनाने में मैंने बच्चों की मदद की। अभ्यास के बाद बच्चे स्वयं से बनाने लगे।

Visitor No. : 6759027
Site Developed and Hosted by Alok Shukla