प्रथम महिला

भारत में प्रथम महिलायें

संकलनकर्ता -मनोज कुमार पाटनवार

  • इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली प्रथम महिला (भारत एवं विश्व ) – आरती साहा
  • प्रथम महिला राज्यपाल – सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश)
  • प्रथम महिला आई.पी.एस. – किरण बेदी
  • नोबेल पुरस्कार विजेता प्रथम महिला – मदर टेरेसा (शान्ति हेतु)
  • मिस वर्ल्ड से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला – रीता फारिया
  • सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी
  • उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश – न्यायमूर्ति लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश)
  • माउंट एवरेस्ट विजेता प्रथम महिला पर्वतारोही- बछेन्द्री पाल
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार’ विजेता प्रथम महिला साहित्यकार – अमृता प्रीतम (1956)
  • भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से पुरस्कृत प्रथम महिला – आशापूर्णा देवी (1976)
  • अंटार्कटिका पहुँचने वाली प्रथम महिला – मेहर मूसा (1977)
  • एयर लाइन्स में प्रथम महिला पायलट – कैप्टन दुर्गा बैनर्जी
  • ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी – कर्णम मल्लेश्वरी (भारोत्तोलन, सिडनी 2000)
  • एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला – कमलजीत संधु (1970, 400 मीटर दौड़)
  • अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली प्रथम महिला – अंजू बॉबी जॉर्ज
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट प्राप्त करने वालीप्रथम महिला – डायना एडुलजी (1986)

Visitor No. : 6744239
Site Developed and Hosted by Alok Shukla