व्याकरण पहेलियां

प्रस्तु तकर्ता - टीकेश्वर सिन्हा 'गब्दीवाला'

  1. एक समास ऐसा है,
    जिसके दोनों पद प्रधान
    लालू-जोशू, रानी-मनु,
    बताओ बेटे राम-रहमान?
  2. एक कहानी जिसमें,
    पोते ने खरीदा चिमटा
    दादी को दिया भेंट और,
    बड़े प्यार से गले लिपटा
  3. कालीरात, कारागार, कालिंदी
    कथा कृष्णावतार
    चलो बताओ इसमें,
    कौन सा है अलंकार?
  4. दीर्घ स्वर संधि है,
    दीपों का त्यौहार
    कब होती है जी,
    फुलझड़ी की बौछार है?
  5. 'प्राचीन' शब्द का विलोम,
    तू बता 'नवीन' भाई
    शिखा को एक और पता है?
    उसने भी बुध्दि लगाई

उत्तर :- 1. व्दंव्द समास 2. ईदगाह 3. अनुप्रास अलंकार 4. दीपावली 5. अर्वाचीन

Visitor No. : 6759251
Site Developed and Hosted by Alok Shukla