नटखट नन्ही

  1. नन्ही: पापा,मेरे लिए बाँसुरी खरीद दीजिए.
    पापा: नहीं नन्ही, तुम बाँसुरी बजाकर सबको परेशान करोगी.
    नन्ही: नहीं पापा, मैं बाँसुरी तभी बजाऊँगी जब आप सभी सो रहे होंगे.

  2. नन्ही: दादी देखो,यह बिल्ली बातें करती है, यह अपना नाम भी बता सकती है.
    दादी: अरे वाह! यह तो होशियार बिल्ली है. क्या नाम है इसका?
    नन्ही: इसका नाम है,म्याऊँ.

  3. पापा: नन्ही,क्या तुमने अखबार वाले का बिल देखा है?
    नन्ही: नहीं पापा, पर क्या अखबार वाला बिल में रहता है?
    मैं तो सोचती थी कि बिल में सिर्फ चूहे रहते हैं.

  4. नन्ही: दादी,मैंने एक चीज़ ढूँढ़ी है जिससे हम दीवार की दूसरी ओर देख सकते हैं.
    दादी: अरे वाह नन्ही! कहाँ है वह चीज? हमें भी दिखाओ.
    नन्ही: यह रही, खिड़की.

  5. नन्ही: मैम,क्या आप मुझे उस काम के लिए सजा देंगी
    जो मैंने नहीं किया?
    टीचर: नहीं नन्ही, पर तुम ऐसा क्यों सोच रही हो?
    नन्ही: मैंने आज होमवर्क नहीं किया है न, इसलिए.

Visitor No. : 6704321
Site Developed and Hosted by Alok Shukla