गणित की गतिविधियां-38


मुद्रा - चलो खिलौने खरीदेंं


  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • बच्चे मुद्रा का जोड़ कर पाएँगे।
    • दैनिक जीवन में की जाने वाली खरीदारी को समझ पाएँगे।
  • आवश्यनक सामग्री -
    • नकली रुपये-पैसे, पेंसिल, रबर, कटर, पेन, पुस्तक, कापी आदि।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • टेबल पर वस्तुओं को अलग-अलग जगह रखें। 
    • प्रत्येक वस्तु के पास उसकी कीमत लिखें।
    • प्रत्येक बच्चे को कोई भी दो वस्तु खरीदने को कहें। 
    • खरीदी गई वस्तुओं की कुल कीमत बताने को कहें।
    • वस्तुओं को बदल-बदल कर दो-दो वस्तुएँ खरीदने को कहें।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • प्लास्टिक के सिक्कों का उपयोग हो।
    • कुछ पैसे बच्चों को दें व उसे समान खरीदने को कहें। किसी को दुकानदार बनाएँ एवं खरीदी के पश्चात शेष पैसे वापस करने का खेल खिलवाएँ।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • पैसे के लेन देन की समझ बनेगी।
    • जोड़ने और घटाने की समझ बनेगी।
    • बच्चे अपने घर में होने वाले लेन-देन के बारे में बात कर सकेंगे, सवाल पूछ सकेंगे।
सूरजकांति गुप्ता शास.प्राथ.शाला, डिगमा, जिला- अम्बिकापुर का अनुभव

इस गतिविधि को कराते समय मुझे कुछ बहुत ही मजेदार अनुभव प्राप्त हुए। नोटों से 500 परिचय करवाते समय जिन बच्चों ने बड़े नोट देखे थे उन्होंने  एवं 100 के नोटों को पहचान लिया पर बहुत से बच्चे जान नहीं पाए। इसी तरह से 1  एवं 2 रूपये के नोटों को भी वे पहचान नहीं पाए। पाकेट बोर्ड पर काम करते समय बच्चों ने स्वयं नोटो को पाकेट बोर्ड पर लगाया। बाजार वाले खेल से भी उन्हें बहुत मजा आया। इस दौरान मेरी कक्षा के बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी, अब मुझे गुस्सा भी कम आता है और मुझे आत्मसंतुष्टि का अनुभव हो रहा है।                      

Visitor No. : 6703148
Site Developed and Hosted by Alok Shukla