गणित की गतिविधियां-17


छूटी हुई संख्याएँ लिखो

  • यह गतिविधि हम क्यों करें?
    • एक से पाँच तक की संख्याओं के क्रम को बच्चे समझ पाएँगे।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • बच्चों को एक से पाँच तक गिनती बोलने को कहें।
    • कापी या स्लेट में 1 लिखने को बोलें।बच्चों से पूछें, एक के बाद क्या? जवाब 2 आने पर उन्हें अपने स्लेट में 1 के बाद 2 लिखने को बोलें। (आवश्यकता हो तो मदद करें)
    • पुनः बच्चों से प्रश्न करें, ”2 के बाद क्या ?“ जवाब 3 आने पर उन्हें स्लेट में 3 लिखने को बोलें। इसी प्रकार 5 तक की संख्या के लिए इस गतिविधि को दोहराएँ।
    • इसके पश्चात पृष्ठ 138 पर बच्चों के साथ कार्य करें।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • श्यामपट पर कुछ बच्चों से 1 से 5 तक छूटी हुई संख्याओं का अभ्यास कुछ अलग-अलग चित्रों के द्वारा करवाएँ।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • इससे संख्याओं को क्रम से लिखने का क्षमता का आकलन कर सकते हैं।

श्रीमती गायत्री साहू शास.प्रा.शा. तिवरईया,   धरसीवा, जिला, रायपुर का अनुभव - 


इस गतिविधि में मैंने अनुभव किया की जब मैंने ठोस वस्तु के साथ पहले गतिविधि कराई तो इसके परिणाम स्वरूप बच्चे श्यामपट पर यह गतिविधि अंकों के साथ सहज रूप से करने लगे। यह गतिविधि बच्चों के साथ-साथ मुझे व मेरे स्टॉफ को भी रोमांचित करने वाली थीं।

Visitor No. : 6720898
Site Developed and Hosted by Alok Shukla