गणित की गतिविधियां-11


गिनो और अंक पहचानो (1 से 5)


  • यह गतिविधि हम क्यों करें?
    • बच्चे समूह की चीजों के लिए उचित अंक पहचान सकेंगे। नोट - चूंकि यहाँ पर 1 से 5 तक अंकों को पहचानने की गतिविधि दी गई है। इसलिए हम बारी-बारी से हर एक अंक की पहचान करेंगे।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • हम वस्तुओं की सहायता से संख्यांक या संख्या चिन्ह का परिचय कराएँगे। इसके लिए एक वस्तु दिखाकर एक बोलेंगे भी और 1 लिखेंगे भी जैसे-
      • 1 पेन दिखाकर - ‘एक पेन - 1’ या ‘मेरे पास कितने पेन हैं?’
      • 1 डस्टर दिखाकर - ‘एक डस्टर -1’ या ‘मेरे पास कितने डस्टर हैं?’
      • इसे कोई एक छात्र / शिक्षक बोलेंगे शेष बच्चे देहराएँगे। खरगोश-1, चिड़िया -1, पेड़-1, केला-1,1 मछली -1


नोट - इसी प्रकार अलग-अलग ठोस वस्तुओं से 1 की पहचान कराएँगे, इसके पश्चात चित्रों की सहायता से 1 का परिचय निम्नानुसार कराएँगे- 




नोट - इसी प्रकार से हम 2, 3, 4, 5 अंकों का परिचय पहले ठोस वस्तुओं से उसके बाद चित्रों की माध्यम से कराएँगे। अब हम पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 131 पर आएँगें, और बच्चों से चित्र दिखाकर पूछेंगे कि बतख कितने हैं, खरगोश कितने हैं ? आदि और बच्चों को अंकों से परिचय कराते जाएँगें।

  • क्या यह भी हो सकता है?
    • बच्चों को 1 अंक से लेकर 5 अंक तक के बिन्दी कार्ड लेंगे। उनके पीछे उनसे संबंधित अंक लिख देंगे। इन कार्डो से बच्चों को खेलने देंगे। वे कार्ड में बने बिन्दुओं को गिनेंगे, फिर पीछे देखेंगे वह संख्या किस तरह लिखी गई है।
    • 1 से 5 तक के अंक कार्ड लें। कोई कार्ड निकालकर बच्चों से पहचानने को कहें। वस्तुओं के ढेर से उतनी वस्तुएँ निकालने को कहें।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • अभी तक बच्चे वस्तुओं को गिनकर संख्या का नाम बता पाते थे। अब उनके पास संख्या लिखने के लिए एक चिह्न (अंक) भी उपलब्ध है। उन्हें एक नया साधन मिल रहा है।
    • बच्चे अगर पाँच तक के अंक पहचान जाएँगे तो आगे के अंक भी पहचानने की जिज्ञासा रखेंगे।

संजय कुमार देवांगन शास.क.प्रा.शाला अमोदा जिला - जाँजगीर का अनुभव


इस गतिविधि के तैयारी के लिए मैंने पूरी रात लगा दी जिसका प्रतिफल यह रहा कि बच्चे इस गतिविधि को मजे लेकर करने लगे। मुझे बहुत आत्मसंतोष हुआ। 

Visitor No. : 6699519
Site Developed and Hosted by Alok Shukla