गणित की गतिविधियां-7


चित्रों/आकृतियों को सही क्रम में आगे बढ़ाओ



1.यह गतिविधि हम क्यों करें?

पैटर्न में छिपे हुए नियम/संबंध को बच्चे  पहचान पाएँगे।

संबंधां को पहचान कर पैटर्न को आगे बढ़ा पाएँगे और नये पैटर्न बना पाएँगे।

2.यह गतिविधि हम कैसे करें?

कुछ चीजें एकत्रित कर लें जैसे 8-10 कंचे, 8-10 एक जैसी पत्तियाँ, 8-10 समान लंबाई की सींकें, 8-10 स्ट्रा आदि।

बच्चों को एक कंचा दिखाकर फर्श पर रखें, उसके बाद एक सींक दिखाकर कंचे के बाद रखें। पुनः एक कंचा दिखाकर सींक के बाद रखें, एक सींक दिखाकर कंचे के बाद रखें। कंचे, सींक आदि रखते समय इस पर बात भी करने जाएँ। बच्चों से पूछें की इसके बाद हम क्या रखें?  सींक या कंचा?

कुछ बच्चों से इस पैटर्न को आगे बढ़वाएँ। 

इसी गतिविधि को कंचे व पत्तियों के साथ तथा सीकों व पत्तियों के साथ दोहराएँ।

बच्चों को इसी प्रकार की कुछ चीजें एकत्रित करके फर्श पर पैटर्न बनाने के लिए कहें।

चीजों के साथ पैटर्न की समझ के बाद पुस्तक में सुझाई गई गतिविधि पर काम। कुछ नए पैटर्न बनाने को भी कहें।

पृष्ठ क्रमांक 126 के अनुसार श्यामपट पर फूल-पत्ती का पैटर्न बनाकर आगे क्या बनाएँ जैसे प्रश्न बच्चों से पूछें।

अन्य चित्रों व आकृतियों के साथ इसी तरह से कार्य करें

3.क्या यह भी हो सकता है?

केसरिया, सफेद, हरे आदि रंगों के कागज से बने तोरण की सहायता से यह गतिविधि कराई जा सकती है।

छात्र, छात्रा को एक के बाद एक क्रम से बैठाकर यह गतिविधि कराई जा सकती है।

4.इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -

कारण सोचकर पैटर्न आगे बढ़ाने से तार्किक क्षमता और सृजनात्मकता का विकास होगा।

चित्र/आकृति बनाने से सृजनात्मकता का विकास होगा।


दीपचंद गुप्ता, शा.प्रा.शाला कोसानटोला, मरवाही, जिला- बिलासपुर का अनुभव


संख्या पूर्व अवधारणा पर मैंने कई प्रकार की गतिविधियाँ कराईं। ये गतिविधियॉं सरल, रोचक, मजेदार, खेल रूप में होने से बच्चों को लग ही नहीं रहा था कि वे कुछ पढ़ रहे हैं। गतिविधियों द्वारा बच्चों में तर्क, एकाग्रता, गणित से जुड़ाव उत्पन्न हुआ, मैंने उन्हें एक दिशा देने का कार्य किया। 

Visitor No. : 6631317
Site Developed and Hosted by Alok Shukla