पहेलियां

संकलनकर्ता : - छत्रेश कुमार तारम

  1. हरा हूँ पर पत्ती नही
    नकलची हूँ पर बंदर नही
    बूझो मेरा नाम सही

    उत्तर - तोता

  2. तीन अक्षर का मेरा नाम
    प्रथम कटे तो पानी बन जाये
    अंत कटे तो हाथी
    बताओ मेरा नाम

    उत्तर - गजल
  3. तीन अक्षर का मेरा नाम
    अंत कटे तो आग बनूं मैं
    मध्य कटे तो आरा कहलाऊं

    उत्तर - आगरा

  4. मै हरी मेरे बच्चे काले
    मुझे छोड़ मेरे बच्चे को खाले

    उत्तर - इलायची

  5. लाल गाय लकड़ी खाय
    पानी पीके मर जाय

    उत्तर - आग

विज्ञान पहेली

संकलनकर्ता - अशोक कुमार यादव

  1. मधुमक्खियों का प्रजनन एवं प्रबंधन क्या कहलाता है?
    उत्तर : एपीकल्चर

  2. रक्त के थक्का बनने में सहायक विटामिन कौन सा है ?
    उत्तर : K

  3. कैल्शियम एल्युमिनेट तथा कैल्सयम सिलिकेट का मिश्रण क्या कहलाता है?
    उत्तर : सीमेंट

  4. खट्टे फलों में कौन सा अम्ल होता है?
    उत्तर : साइट्रिक अम्ल

  5. सेब को दाँतों से काटने के लिए किस प्रकार के दाँतों का उपयोग होता है?
    उत्तर : कृन्तक

  6. कौन-से दो रंगों को मिश्रित करने से हरा रंग तैयार होता है?
    उत्तर : नारंगी और बैंगनी

  7. वायुमंडल में उपस्थित कुल गैसों का कितना प्रतिशत नाइट्रोजन होता है ?
    उत्तर : 78%

  8. प्रकाश संश्लेषण में सहायक, पत्तियों के हरे पदार्थ को क्या कहते है ?
    उत्तर : क्लोरोफिल

  9. पीतल हवा में किस गैस की उपस्थिति के कारण बदरंग हो जाता है?
    उत्तर: आक्सीजन

  10. निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए किस लेंस का उपयोग किया जाता है?
    उत्तर : अवतल लेंस

  11. शरीर के किस अंग में आयोडीन संचित रहता है?
    उत्तर : थायरॅायड ग्रंथि

  12. चाय में कौन-सा उत्तेजक विद्यमान रहता है?
    उत्तर : कैफीन

  13. फाइलेरिया रोग किसके कारण होता है?
    उत्तर : कृमि

  14. मनुष्य की आहार नाल के किस भाग में कोई एंजाइम नहीं पाया जाता है?
    उत्तर : ग्रसिका

  15. मानव शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?
    उत्तर : ऑक्सीजन

  16. हास्य गैस का रासायनिक नाम क्या है?

    उत्तर : नाइट्रस ऑक्साइड

  17. हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट के पाचन के लिए कौन-सा एन्जाइम उत्तरदायी है ?
    उत्तर : एमाइलेज़

  18. सिगरेट के धुँए का मुख्य प्रदुषक घटक क्या है?
    उत्तर : कार्बन मोनोआक्साइड और निकोटीन

  19. लाल चींटियों में कौन-सा अम्ल पाया जाता है ?
    उत्तर : फार्मिक अम्ल

  20. स्कर्वी रोग कौन से विटामिन की कमी से होता है?
    उत्तर: विटामिन सी

गणितीय पहेली

संकलनकर्ता - दिलकेश मधुकर

  1. रंजीत को हाउसिंग सोसाइटी में सभी घरों में मकान नंबर पेंट करने का कार्य दिया गया. उस हाउसिंग सोसाइटी में 100 घर थे. तो बताइए वह कितनी बार 9 पेंट करेगा?

  2. रितेश से 100 रूपए के छुट्टे मांगे गए और शर्त यह रखी गई कि उनमें कोई भी ₹10 का नोट ना हो लेकिन कुल 10 नोट होने चाहिए. तो बताओ रितेश ने रुपये कैसे दिए होंगे?

  3. सबसे छोटा और सबसे बड़ा वह अंक बताओ जिसको लिखने में अंग्रेजी की वर्णमाला का एक भी अक्षर दोबारा नहीं आता?
    जैसे- EIGHTY इसको लिखने में एक भी अक्षर दोहराया नहीं जाता।
    NINETY नहीं हो सकता क्योंकि इसमें N दो बार आता है।

  4. 1 रूपए की 40 चिड़ियां, ₹3 का एक कबूतर, ₹5 का 1 मुर्गा तो बताओ ₹100 में 100 पक्षी कैसे आएंगे?

  5. शतरंज बोर्ड पर कितने वर्ग होते हैं?

  6. अगला अंक क्या होगा?
    1, 11, 21, 1211, 111221, 312211, ??

  7. एक बुकशेल्फ पर कई किताबें रखी है अगर एक किताब बाएं से चौथी और दाएं से छठीं हो, तो शेल्फ में कितनी किताबें रखी हैं?

उत्तर-

  1. 20 बार
    9,19,29,39,49,59,69,79,89,90,91,92,93,94,95,96,97,98,99(इसमें 9 दो बार लिखेगा).

  2. 50+20+5+5+5+5+5+2+2+1 रूपए के नोट।

  3. FIVE HOUSAND सबसे बड़ा अंक
    MINUS FOURTY सबसे छोटा अंक

  4. 80 चिड़िया= 2 रूपए
    1 कबूतर= 3 रूपए
    19 मूर्गी = 95 रूपए
    100 पक्षी = 100 रूपए

  5. 204 वर्ग
    64(1*1), 49(2*2), 36(3*3), 25(4*4), 16(5*5), 9(6*6), 4(7*7) और 1(8*8)

  6. 13112221
    अगला अंक पहले अंक को बताता है जैसे 1के लिए एक 1=11, फिर 11 के बाद दो 1=21, फिर 21 के बाद एक 2 एक 1=1211,..... 312211 का होगा एक 3 एक 1 दो 2 दो 1 मतलब 13112221.

  7. 9
    बाएं से चौथी+दाएं से छठीं-1(संख्या दो बार आती है) 4+6-1=9

Visitor No. : 6718949
Site Developed and Hosted by Alok Shukla