नटखट निन्नी

  1. शिक्षक : निन्नी, क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकती हो?
    निन्नी: हाँ पढ़ सकती हूँ अगर वह हिन्दी में लिखी हो.

  2. शिक्षक: निन्नी, क्या तुम्हें न्यूटन का पहला नियम मालूम है?
    निन्नी: पूरा - पूरा तो याद नहीं पर आखिरी का याद है.
    शिक्षक: चलो जितना याद है उतना ही बताओ
    निन्नी: यही न्यूटन का पहला नियम है.

  3. मां ( निन्नी से): तुम्हें पता है रोज बादाम खाने से क्या होता है?
    निन्नी: बिल्कुल पता है, रोज - रोज बादाम खाने से बादाम खत्म हो जाते हैं.

  4. निन्नी (माँ से): माँ, मैं कल स्कूल नहीं जाऊँगी.
    माँ : क्यों निन्नी?
    निन्नी: माँ आज टीचर ने हम सब बच्चों का वजन तौला था, मुझे डर लगता है कि कल कहीं वो हमें बेच न दें.

  5. निन्नी: पिताजी, मुझे इतिहास विषय बिलकुल पसंद नहीं है?
    पिताजी: क्यों निन्नी?
    निन्नी: उसमें टीचर उस समय के बारे मे प्रश्न पूछती हैं जब मैं पैदा भी नहीं हुई थी.

  6. टीचर (निन्नी से): जब मैं तुम्हारी उम्र की थी तो गणित के सवाल जल्दी से बना लिया करती थी .
    निन्नी : जरूर आपकी टीचर बहुत अच्छी रही होंगी.

  7. टीचर: निन्नी, क्या तुम्हें पता है दुनिया का सबसे पुराना प्राणी कौन सा है?
    निन्नी: मैडम जरूर, वह जेब्रा होगा.
    टीचर: अच्छा पर क्यों?
    निन्नी: मैडम, वह ब्लैक एण्ड व्हाईट होता है न इसीलिए.

  8. टीचर : निन्नी बताओ, अकबर का जन्म कब हुआ था?
    निन्नी: जी उसके जन्मदिन के दिन.

  9. टीचर: निन्नी बताओ, छह आमों को आठ लोगों में कैसे बांट सकते हैं?
    निन्नी: मैंगो शेक बनाकर.

  10. टीचर: कोई भी मनुष्य घोड़े से तेज नहीं दौड़ सकता .
    निन्नी: पर घोड़ा मुझसे आगे भी नहीं निकल सकता.
    टीचर: अच्छा! पर कैसे?
    निन्नी: मै खुद तो घोड़े की पीठ पर सवार रहूँगी न

Visitor No. : 6695442
Site Developed and Hosted by Alok Shukla